scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशबुलंदशहर में दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, 22 घायल

बुलंदशहर में दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, 22 घायल

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र) जुलाई 13 (भाषा) जिले के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर बुधवार को एक एसयूवी व पिक-अप ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वी के गुप्ता ने बताया, ‘‘बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर आज सुबह एक एसयूवी समेत दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बदायूं जिले के आशीष (30) और अलुवेश (31) के तौर पर हुई है।

भाषा सं. जफर

मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments