scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशतीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर में हालात का जायजा लेने रवाना

तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर में हालात का जायजा लेने रवाना

Text Size:

मथुरा (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) देश भर के तीर्थपुरोहितों से जुड़ी संस्था अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने जम्‍मू कश्‍मीर में तीर्थ पुरोहितों और कश्‍मीरी पंडितों का हाल जानने की मंशा से अपना प्रतिनिधि मंडल वहां भेजा है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने यह जानकारी दी।

महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रतिनिधि मंडल के पांच सदस्य सोमवार को दिल्ली के रास्ते जम्मू—कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं तथा शेष 13-14 जुलाई को वहां पहुंचेंगे।

चतुर्वेदी ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के संपर्क में हैं, जिन्होंने तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल को श्रीनगर व उसके आसपास के धर्मस्थलों पर जाकर स्थिति का अवलोकन करते समय पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल धर्म—कर्म संबंधित हिन्दू मान्यताओं के संचालन के संबंध में वहां आ रही बाधाओं का आकलन करने तथा ज्ञात होने पर उनके निराकरण के उपाय खोजने के उद्देश्य से वहां जा रहा है।

भाषा सं. आनन्द मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments