scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअसम के नगांव में 12.59 ग्राम हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

असम के नगांव में 12.59 ग्राम हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) असम के नगांव जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12.59 ग्राम हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहली छापेमारी में चोकीटुप फासीरोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसे मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पास से 1.8 ग्राम हेरोइन वाली 16 प्लास्टिक की शीशियां और 20 खाली प्लास्टिक की शीशियों जब्त की गईं।

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना में बटाद्रवा पुलिस थाने के एक दल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से साबुन रखने वाले एक डिब्बा जब्त किया गया जिसमें 10.79 ग्राम हेरोइन रखी गई थी।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments