scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में शिंदे सरकार ‘अनैतिक, अलोकतांत्रिक’; जल्द गिर जाएगी: ममता

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ‘अनैतिक, अलोकतांत्रिक’; जल्द गिर जाएगी: ममता

Text Size:

कोलकाता, चार जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार को ‘अनैतिक और अलोकतांत्रिक’ करार देते हुए दावा किया कि यह जल्द गिर जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता ने आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए ‘धनबल, बाहुबल’ और केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ किया है।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि असम ले जाये गये शिवसेना विधायकों को ‘‘न केवल धन बल्कि अन्य कई चीजें भी मुहैया कराई गयीं।’’ हालांकि उन्होंने इन आरोपों पर विस्तार से कुछ नहीं कहा।

भाषा वैभव आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments