scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमंत्रिमंडल पर फैसला जल्द करेंगे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मंत्रिमंडल पर फैसला जल्द करेंगे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Text Size:

मुंबई, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में पिछले एक पखवाड़े की राजनीतिक उथल-पुथल की ओर इशारा करते हुए नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए जिसके बाद वह और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के विभागों के आवंटन पर बातचीत करेंगे।

शिंदे नीत सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया। शिंदे ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हमें ठीक से सांस लेने दें। हमारे लिए बहुत उथल-पुथल वाला समय रहा। मैं और देवेंद्र फडणवीस बैठेंगे और मंत्रिमंडल के विभागों और उनके आवंटन पर विचार करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की सहमति भी इसके लिए लेंगे।’’

शिंदे ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन में हम काफी गहमागहमी से गुजरे हैं और अब कुछ वक्त हमें परिवार के साथ बिताने के लिए चाहिए।’’

भाषा वैभव आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments