scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशछत से लटकी रस्सी से खेलते हुए शिवपुरी में लड़की फांसी लगने से मौत हुई

छत से लटकी रस्सी से खेलते हुए शिवपुरी में लड़की फांसी लगने से मौत हुई

Text Size:

शिवपुरी, चार जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 11 वर्षीय एक बच्चे की घर में रस्सी से खेलते समय फांसी लगने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिवपुरी देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि यह घटना रविवार को तारकेश्वरी कॉलोनी में हुई। घटना के समय बच्चे की मां पड़ोसी के घर गई थी और पिता भूतल पर दुकान में थे।

उन्होंने बताया कि लड़के ने घर में ही रस्सी लटका रखी थी जिस पर वह हर रोज खेलता था। यादव के अनुसार बीती रात रस्सी से झूलते वक्त उसके गले में रस्सी फंस गयी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने लड़के को छत से लटका पाया, निकट के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने लड़के को मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments