scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशगुजरात में कंपनी की भट्ठी में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

गुजरात में कंपनी की भट्ठी में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

Text Size:

वडोदरा, चार जुलाई (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर में सोमवार को एक पाउडर कोटिंग कंपनी की बिजली की भट्टी में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बापोड़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक शैलेश वसावा ने बताया कि सरदार एस्टेट स्थित पाउडर कोटिंग कंपनी कछवाला ब्रदर्स के मालिक दिलावर कछवाला (70) विस्फोट में घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी ।

दमकल विभाग के अधिकारी निकुंज आजाद ने बताया कि हादसे में घायल हुये दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments