scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमुंबई की आरे कॉलोनी में आवासीय इमारत में तेंदुआ घुसा: पुलिस

मुंबई की आरे कॉलोनी में आवासीय इमारत में तेंदुआ घुसा: पुलिस

Text Size:

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) मुंबई में आरे कॉलोनी स्थित एक आवासीय इमारत में एक तेंदुआ घुस गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तेंदुआ शुक्रवार की सुबह इमारत की चारदीवारी से छलांग लगाकर परिसर में घुस गया और जल्द ही मुख्य द्वार से बाहर निकल गया।

इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तेंदुए को परिसर में घुसते और बाहर निकलते देखा जा सकता है।

हालांकि आरे कॉलोनी में तेंदुओं का दिखना कोई पहली घटना नहीं है।

कई हरित कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के आरे वन क्षेत्र में मेट्रो कार शेड के निर्माण को फिर से शुरू करने के हाल के कदम को लेकर चिंता व्यक्त की और रविवार को परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments