scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशसहारनपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

सहारनपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के बडगांव थाना क्षेत्र में रविवार को बोलेरो गाड़ी की टक्‍कर से बाइक सवार दो दोस्‍तों की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने नानोता-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी पंकज (20) अपने दोस्त सूरज (22) के साथ बाइक से रविवार को जा रहा था तभी बडगांव थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। राय ने बताया कि घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने नानोता-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना बडगांव पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments