scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमुंबई : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

मुंबई : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

Text Size:

मुंबई, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्वी उपनगर चेंबूर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करके 26 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तिलक नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई, जब 35 वर्षीय आरोपी कथित तौर पर पीड़िता से मिला और उसे चेंबूर में एक अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती गांठी थी और उनकी ऑनलाइन चैट के दौरान पीड़िता ने आरोपी को बताया था कि वह बहुत कर्ज में है और उसे चुकाने के लिए मदद की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा कि कांबले नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता से कहा था कि वह उसे कर्ज चुकाने में मदद करेगा और कथित दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

भाषा सुरेश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments