scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमालदा में अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मालदा में अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

मालदा (पश्चिम बंगाल), तीन जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को मिल्की इलाके से ये गिरफ्तारी की।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से सात एमएम की तीन पिस्तौल, छह मैगजीन और 18 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने हथियार और कारतूस कहां से हासिल किये।

भाषा फाल्गुनी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments