scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमूसेवाला की हत्या पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए : केजरीवाल

मूसेवाला की हत्या पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए : केजरीवाल

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को मूसेवाला की पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी कर दी थी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जो भी घटना पंजाब में हुई, उस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

दिल्ली के रोहिणी स्थित एसटीपी (मल शोधन संयंत्र) का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि वे यथासंभव सुनिश्चित कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।’’

गौरतलब है कि हमलावरों ने मानसा जिले के जवाहर का गांव में 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन रोकने के बाद उनपर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले मूसेवाला की जान चली गई। वाहन में उनके साथ दो और लोग थे जो हमले में घायल हो गए थे।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments