scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशगुरूग्राम : चिंटेल्स पाराडिजो सोसायटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क से छूट की मांग की

गुरूग्राम : चिंटेल्स पाराडिजो सोसायटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क से छूट की मांग की

Text Size:

गुरूग्राम (हरियाणा), 21 मई (भाषा) गुरूग्राम के चिंटेल्स पाराडिजो सोसायटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क से छूट की मांग करते हुए बिल्डर के कार्यालय में शनिवार को प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले टॉवर डी के आंशिक रूप से ढह जाने के बाद यह आवासीय सोसायटी ढांचागत ऑडिट से गुजर रही है, इसलिए बिल्डर को रखरखाव शुल्क नहीं लेना चाहिए।

इसी सोसायटी में रहने वाले संदीप बरसाई ने कहा, ‘‘लोगों ने जान गंवायी है। कई लोग बेघर हो गये और सोसायटी जांच से गुजर रही है। बिल्डर को ऑडिट रिपोर्ट आने एवं सब चीजें व्यवस्थित होने तक ये शुल्क नहीं लेना चाहिए।’’

सोसायटी के निवासियों ने कहा कि उन्होंने रखरखाव सुरक्षा के लिए ब्याजमुक्त 50,000 रूपये एवं बिजली के लिए ढाई लाख रूपये रूपये दिये हैं।

एक अन्य निवासी नुपूर चावला ने कहा, ‘‘ बिल्डर को इस रखरखाव शुल्क का उपयोग करने से रोका जाना चाहिए क्योंकि यह सोसायटी में विशिष्ट उद्देश्यों के लिए निर्धारित धनराशि है। ’’

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments