scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशसड़क हादसे में स्कूल कर्मचारी की मौत

सड़क हादसे में स्कूल कर्मचारी की मौत

Text Size:

नोएडा, 26 मार्च (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना इकोटेक- प्रथम के तहत यमुना एक्सप्रेस- वे पर शनिवार अल सुबह हुए एक सड़क हादसे में स्कूल कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय के पास यमुना एक्सप्रेस- वे पर शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि युवक सोनू ग्रेटर नोएडा स्थित एक स्कूल में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments