नोएडा (उप्र), 26 मार्च (भाषा) नोएडा के सेक्टर 39 में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर उसकी बहन की हत्या कर शव को कहीं और छुपाने आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर 39 के थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि बदायूं जिला के निवासी अतहर अली ने पुलिस में शुक्रवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अली मोहम्मद, तसंगर अली, फुल बानो तथा मुनाजिर ने उसकी बहन नाहिदा की हत्या कर उसके शव को कहीं छुपा दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पीड़ित ने घटना की शिकायत बदायूं पुलिस से की थी, जहां से यह मामला नोएडा पुलिस को भेज दिया गया।
भाषा सं पवनेश सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.