scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगुजरात: अमरेली में शेरों के अभयारण्य के पास लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात: अमरेली में शेरों के अभयारण्य के पास लगी आग, कोई हताहत नहीं

Text Size:

अमरेली, 19 मार्च (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों के अभयारण्य के पास हरियाली वाले क्षेत्र में लग गई। हालांकि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारण शेर या अन्य किसी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लगी आग को काबू करने के लिए 300 से अधिक वनकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, ”अब तक किसी भी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और अगले तीन दिन पूरे क्षेत्र को खंगाला जाएगा।”

अधिकारी ने कहा कि मितियाला वन्यजीव अभयारण्य के पास एक पहाड़ी पर झाड़ियों और लंबी घास में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि छोटे हिस्से में अब भी आग लगी है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

अमरेली के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि वन्यजीव अभयारण्य तक आग पहुंचने से पहले ही, काफी हद तक इस पर काबू पाने में सफलता मिली।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments