scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशभिवानी में शिवभक्तों ने 255 किलो दूध से किया महादेव का अभिषेक

भिवानी में शिवभक्तों ने 255 किलो दूध से किया महादेव का अभिषेक

Text Size:

भिवानी, एक मार्च (भाषा) हरियाणा के भिवानी में स्थित एक महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने मंगलवार को महाशिव रात्रि पर 255 किलो दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी ।

महादेव का अभिषेक करने वाले शिवभक्त कुलदीप गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ वह पिछले सात सालों से महादेव का इसी तरह से अभिषेक करते आ रहे हैं।

उन्होने बताया कि भगवान शिव को दूध से अभिषेक करने की प्रेरणा अपनी गुरू मां कैलाशवती से मिली है।

कुलदीप ने बताया कि अभिषेक से अमृत बने दूध को एक बड़े बर्तन ने जमा करते हैं और इसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में बांट देते हैं।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments