scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदक्षिण कन्नड में स्कूलों और कॉलेजों के आसपास लागू निषेधाज्ञा की मियाद एक हफ्ते और बढ़ी

दक्षिण कन्नड में स्कूलों और कॉलेजों के आसपास लागू निषेधाज्ञा की मियाद एक हफ्ते और बढ़ी

Text Size:

मंगलुरु, 19 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रशासन ने स्कूलों और महाविद्यालयों के आसपास लागू निषेधाज्ञा की मियाद एक सप्ताह और बढ़ाकर 26 फरवरी तक के लिए कर दी है।

दक्षिण कन्नड जिले के उपायुक्त केवी राजेंद्र द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक यह फैसला हिजाब को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद तनाव को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, यह आदेश 19 फरवरी को सुबह छह बजे से लेकर 26 फरवरी शाम छह बजे तक जिले के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों के 200 मीटर के दायरे में लागू रहेगा।

भाषा

धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments