scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदिल्ली के उत्तम नगर में मिठाई की दो दुकानों में आग लगी, तीन लोगों को बचाया गया

दिल्ली के उत्तम नगर में मिठाई की दो दुकानों में आग लगी, तीन लोगों को बचाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रविवार को आसपास स्थित मिठाई की दो दुकानों में आग लग गई जिसके बाद वहां फंसे तीन व्यक्तियों को बचाया गया। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग को बुझा दिया गया है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘ आग दो दुकानों में लगी थी। अंदर फंसे तीन व्यक्तियों को हमारी टीम ने बचाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पौने बारह बजे तक बुझा दी गई।’’

गर्ग ने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments