scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशइलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार से हाइब्रिड माध्यम से सुनवाई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार से हाइब्रिड माध्यम से सुनवाई

Text Size:

प्रयागराज, चार फरवरी (भाषा) कोरोना वायरस के मामलों में कमी के मद्देनजर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज और लखनऊ में सोमवार सात फरवरी, 2022 से प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

इससे पूर्व, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस उच्च न्यायालय ने 10 जनवरी, 2022 से पूरी तरह से ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की थी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निबंधक (प्रोटोकाल) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से सुनवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं के मुंशियों और अन्य वादकारियों के उच्च न्यायालय परिसर में प्रवेश पर पाबंदी रहेगा और केवल उन्हीं लोगों को उपस्थित होने की अनुमति होगी जिन्हें अदालत के आदेश द्वारा उपस्थित होने का निर्देश होगा।

श्रीवास्तव ने बताय कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बार में 10 से अधिवक्ता अदालत के कक्ष में मौजूद न हों।

भाषा राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments