scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशनेपाल में दुर्घटना में तीन चीनी श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

नेपाल में दुर्घटना में तीन चीनी श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

Text Size:

काठमांडू, दो मई (भाषा) नेपाल के मकवानपुर जिले में सोमवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को तीन चीनी श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा उस वक्त हुआ जब चीन के छह श्रमिक इलाके में ‘फास्ट ट्रैक’ रोड बनाने के लिए अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे और जिस ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह पलट गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना में तीन चीनी श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायल चीनी श्रमिकों का हेतौदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments