scorecardresearch
शुक्रवार, 13 जून, 2025
होमविदेशविनी और नेल्सन: मंडेला के वैवाहिक जीवन, द.अफ्रीका के लिए संघर्ष की मार्मिक तस्वीर पेश करती पुस्तक

विनी और नेल्सन: मंडेला के वैवाहिक जीवन, द.अफ्रीका के लिए संघर्ष की मार्मिक तस्वीर पेश करती पुस्तक

Text Size:

(जॉनी स्टेनबर्ग, सीनियर लेक्चरर इन अफ्रीकन स्टडीज, येल विश्वविद्यालय)

न्यूयॉर्क, 18 मई (द कन्वरसेशन) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सल मंडेला और उनकी पत्नी विनी माडिकिजेला मंडेला पर एक नयी पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है जो दक्षिण अफ्रीका के इन दोनों लोकप्रिय नेताओं के राजनीतिक जीवन तथा उनके प्रेम संबंधों से लोगों को रू-ब-रू कराती है।

मंडेला रंगभेद नीति के विरोध के चलते 27 वर्ष जेल में रहे और बाद में लोकतांत्रिक देश के पहले राष्ट्रपति बने। इस दौरान विनी को श्वेत श्रेष्ठतावाद में विश्वास रखने वाली श्वेत अल्पसंख्यक सरकार ने लगातार परेशान किया। लोकतंत्र के बाद विनी और नेल्सन का तलाक हो गया।

‘विनी एंड नेल्सन: पोट्रेट ऑफ ए मैरिज’ नाम की यह पुस्तक लिखी है मशहूर लेखक जॉनी स्टेनबर्ग ने और वह पुस्तक के संबंध में कुछ प्रश्नों के उत्तर देते हैं।

इस पुस्तक का आधार क्या है?

विनी और नेल्सन दिग्गज नेता थे और चाहते थे कि उनके विवाह की कहानी दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष की कहानी को बयां करे। इस पुस्तक का आधार यह है कि उनके विवाह की कहानी आधुनिक दक्षिण अफ्रीका की कहानी के साथ ही गुथी हुई है, लेकिन उस प्रकार से नहीं, जैसी वे चाहते थे। तो विचार यह है कि यह पुस्तक पहली नजर में एक दंपति, एक देश और आजादी, क्षमा तथा प्रतिशोध के सिलसिलेवार विचारों के बारे में है।

आपने क्या शोध किए?

मैंने गिने नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने कम से कम 150 ऐसे लोगों का साक्षात्कार लिया जो उन्हें जानते थे। शुरुआत विनी की छोटी बहन से की और अंत उन लोगों से, जो उन दोनों के अथवा उनमें से किसी एक के साथ अंत तक थे।

इसके बाद इसमें वे पत्र हैं जो विनी और नेल्सन ने एक दूसरे को तब लिखे थे जब नेल्सन जेल में थे। लंबे समय तक कैद में रहने वाला व्यक्ति पत्रों में अपने भावों और इच्छाओं को उड़ेल कर रख देता है।

इसमें दस्तावेज हैं जो कोबी कोटसे ने लिखे थे। वह दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्री थे और उन्होंने विनी और नेल्सन के सभी संवाद रिकॉर्ड किए थे। ये संवाद उन आठ वर्षो के दौरान के हैं जब नेल्सन कारावास में थे और विनी उनसे मिलने आती थीं।

ये दस्तावेज फ्री स्टेट विश्वविद्यालय के ‘आर्काइव फॉर कंटेंपरेरी अफेयर्स’’ में रखें हैं।

आपको विनी मंडेला के बारे में क्या जानने को मिला?

वह बेहद जटिल व्यक्तित्व की महिला थीं और राजनीति के संबंध में उनकी अभिजात समझ थी। उन्हें लगता था कि नेल्सन मंडेला से विवाह करने के कारण वह अश्वेत दक्षिण अफ्रीका का एक प्रकार से मूर्त रूप हैं। उनकी यह सोच काफी दिलचस्प है कि उनके व्यक्तिगत संघर्ष तथा देश के संघर्ष में कोई भेद ही नहीं है ।

अपको नेल्सन मंडेला के बारे में क्या समझने को मिला?

उनके करीबी मित्र और 1990 के शुरुआत के चीफ ऑफ स्टाफ बारबरा मसेकेला ने मुझे बताया कि नेल्सल मंडेला उदास रहने वाले व्यक्ति थे।

उनके जीवन के बारे में जानने के दौरान मुझे भी इसकी कुछ झलक दिखाई दी। वह दिल से मानते थे कि उनके जीवन की कहानी एक त्रासदी है। वह दुनिया भर में मशहूर जीवित व्यक्ति होने को लेकर प्रसन्न रहते थे क्योंकि यह राजनीतिक रूप से उनके लिए लाभकारी था। लेकिन उन्हें एक पल के लिए भी नहीं लगा कि प्रसिद्धि उन्हें खुशी दे सकती है या जो खो गया है उसकी भरपाई कर सकती है।

(द कन्वरसेशन) शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments