scorecardresearch
Friday, 14 August, 2026
होमविदेशअमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

Text Size:

वाशिंगटन, 14 अगस्त (भाषा) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रीय मध्यस्थता तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग “सार्थक परिणाम” दे रहा है।

रूबियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की ओर से, मैं पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्रीय मध्यस्थता, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा, आतंकवाद-रोधी प्रयासों, सांस्कृतिक विरासत तथा व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हमारे सहयोग के जरिए हम संभावनाओं को प्रगति में बदल रहे हैं और अमेरिका तथा पाकिस्तान, दोनों देशों के लोगों के लिए सार्थक परिणाम सुनिश्चित कर रहे हैं।’’

रूबियो ने कहा, “इस विशेष अवसर पर हम दोनों देशों की साझेदारी और दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों को रेखांकित करते हैं।”

पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments