scorecardresearch
Sunday, 29 November, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या

Text Size:

कराची, 16 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी हमले में सिंध के एक परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के खारान जिले में एक अभियान के दौरान ये आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य आतंकवादी घायल हुए।

आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात खारान के लाजे इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन ‘फितना अल-खवारिज’ से जुड़े सात आतंकवादी मारे गए।

‘खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित संगठनों के लिए करती है।

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों का यह अभियान छह जुलाई को जियारत में मांगी बांध पंपिंग स्टेशन पर पुलिस चौकी पर हुए घातक हमले के बाद शुरू हुआ था।

हथियारबंद हमलावरों ने 27 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।

आईएसपीआर ने 12 अगस्त को बताया था कि प्रांत में एक वाहन में लगाया गया विस्फोटक उपकरण तैयार किए जाने के दौरान समय से पहले फट गया था। इसके बाद चलाए गए सुरक्षा अभियान में 21 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 18 आतंकवादी शामिल थे।

इससे पहले नौ और 10 अगस्त को दो दिनों के दौरान प्रांत में 20 आतंकवादी मारे गए थे।

शनिवार को हुए एक अन्य आतंकवादी घटना में शनिवार को बलूचिस्तान के दौरे पर गया कराची का एक परिवार प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के आदिवासी इलाके सेगी में हमले की चपेट में आ गया। यह परिवार कारोबारी सिलसिले में बलूचिस्तान गया था।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments