scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमविदेशट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली उत्सव में हिस्सा लिया

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली उत्सव में हिस्सा लिया

Text Size:

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, छह नवंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए।

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ओवल ऑफिस में आयोजित इस समारोह में मौजूद थे। दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2003 में की थी।

इससे पहले, ये समारोह अधिकतर आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे, जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे।

तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित एक समारोह के दौरान सबसे पहले दीप प्रज्वलित की। तब से, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और रूज़वेल्ट रूम सहित कई जगहों पर दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments