scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमरिपोर्टमध्य प्रदेश में धनतेरस पर ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक, 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में धनतेरस पर ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक, 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

CM मोहन यादव मुरैना के गांव करुआ में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में होंगे शामिल, अब तक 17.09 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक देने के लिए धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार, 6 नवंबर को विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत आयोजित अभियान में शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

इस अभियान के तहत प्रदेश के चयनित गांवों में पात्र लोगों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा. इसके लिए मंत्री, सांसद और विधायक भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

राज्य सरकार के मुताबिक, स्वामित्व योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं. सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है.

योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में मकानों और अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र परिवारों को अधिकार अभिलेख और स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिए जा रहे हैं.

सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलेगा. साथ ही, इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक से कर्ज लेने और अन्य वित्तीय सुविधाएं हासिल करने में भी आसानी होगी.

share & View comments