scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमविदेशब्रिटेन के महाराजा के राज्याभिषेक समारोह के लिए एलिजाबेथ टॉवर रोशनी से जगमगाएगा

ब्रिटेन के महाराजा के राज्याभिषेक समारोह के लिए एलिजाबेथ टॉवर रोशनी से जगमगाएगा

Text Size:

लंदन, चार मई (भाषा) ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शनिवार को राज्याभिषेक समारोह के लिए लंदन के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक ‘बिग बेन’ यानी एलिजाबेथ टॉवर इस सप्ताह हर रात विशेष शाही प्रतीकों से जगमगाएगा।

ब्रिटेन के राज्याभिषेक समारोह से संबंधित प्रतीक की रंगारंग रोशनी के जरिए बृहस्पतिवार से रविवार तक हर रात प्रस्तुति होगी।

देश के राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ के शब्दों के उकेरे जाने से पहले ‘बिग बेन’ के चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों- लाल, सफेद और नीले रंग में फूल उगते प्रतीत होंगे।

रोशनी प्रस्तुति के अंत में राज्याभिषेक प्रतीक उकेरा जाएगा, जिसे सर जॉनी इवे द्वारा डिजाइन किया गया था।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments