scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकवादियों को मार गिराया

Text Size:

पेशावर, 16 जून (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग अभियानों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि 15-16 जून की दरमियानी रात को दो अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों में फितना-अल-ख्वारिज के पांच आतंकवादी मारे गए।

आईएसपीआर ने बताया कि पेशावर जिले में पहले अभियान में, सैनिकों ने आतंकवादियों से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और उनमें से चार को मार गिराया। उसने बताया कि दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चलाया गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

भाषा

अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments