scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान गैर सरकारी संगठनों के लिए संयुक्त राष्ट्र की समिति में फिर से चुना गया

पाकिस्तान गैर सरकारी संगठनों के लिए संयुक्त राष्ट्र की समिति में फिर से चुना गया

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (भाषा) गैर सरकारी संगठनों के लिए संयुक्त राष्ट्र की समिति में पाकिस्तान सातवीं बार चुना गया है। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बताया कि यह चुनाव न्यूयार्क में 13 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में हुआ।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘समिति में पाकिस्तान का चुना जाना इसकी भूमिका में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास जताने और संयुक्त राष्ट्र का कार्य जारी रखने को प्रदर्शित करता है।’’

कार्यालय ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों के लिए समिति के सदस्य के तौर पर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र और नागरिक समाज संस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

यह समिति एक अंतर-सरकारी संस्था है जो संयुक्त राष्ट्र के कार्य में गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी को संचालित करने वाले कानूनी ढांचे के क्रियान्वयन की निगरानी करती है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments