इस्लामाबाद, 18 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कड़ी आलोचना करते हुए इस कृत्य को ‘‘बेहद परेशान करने वाला’’ बताया।
यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत में सभी हितधारकों से इस घटना की गंभीरता को समझने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, ‘‘एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब जबरन हटाना और उसके बाद इस कृत्य का सार्वजनिक रूप से उपहास करना बेहद परेशान करने वाला है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य से भारत में ‘‘मुस्लिम महिलाओं के अपमान को आम घटना बनाने का खतरा’’ है।
भाषा देवेंद्र शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
