scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के 13 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के 13 आतंकवादी मारे गए

Text Size:

पेशावर, 24 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के दराबन क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 13 आतंकियों को मार गिराया।

सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, यह अभियान दक्षिण वजीरिस्तान से सटे क्षेत्र में ‘फितना अल-खवारिज’ नाम से पहचाने जाने वाले आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर किया गया। यह नाम टीटीपी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मारे गए आतंकी कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे, जिनमें दिसंबर 2023 में दराबन में हुआ आत्मघाती हमला, सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों का अपहरण और हत्या शामिल है। अभियान के दौरान आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

सेना ने बताया कि इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान (सैनिटाइजेशन ऑपरेशन) जारी है ताकि अन्य छिपे हुए आतंकियों को भी ढूंढा जा सके।

भाषा सुमित वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments