scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमविदेशनेतन्याहू ने मोदी के लिए भोजन बनाने वाली मशहूर भारतीय शेफ का शुक्रिया अदा किया

नेतन्याहू ने मोदी के लिए भोजन बनाने वाली मशहूर भारतीय शेफ का शुक्रिया अदा किया

Text Size:

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 26 फरवरी (भाषा) इज़राइल में भारतीय मूल की प्रसिद्ध शेफ, रेस्टोरेंट संचालक और उद्यमी रीना पुष्कर्णा का नाम इज़राइली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान विशेष रूप से लिया।

नेतन्याहू ने बताया कि रीना से उनकी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्तरां में हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘रीना पुष्कर्णा। मुझे कहना होगा कि खाना अद्भुत था।’’ उस दौरान उनकी पत्नी सारा भी सहमति में सिर हिलाती नजर आईं।

उन्होंने कहा कि सारा ने तभी पहली बार भारतीय भोजन का स्वाद लिया था और वह एक यादगार मुलाकात थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपका आभारी हूं और मेरे बच्चे भी।’’

नेतन्याहू और उनकी पत्नी को भारतीय भोजन के प्रति विशेष लगाव है।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली इज़राइल यात्रा के दौरान भी नेतन्याहू ने रीना से भोजन तैयार करने का आग्रह किया था।

रीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “अगर इसे भारत-इज़राइल संबंधों को मजबूत करने वाली पाक कला कूटनीति के रूप में देखा जाता है तो मुझे बेहद खुशी है।”

भाषा राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments