scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमरिपोर्टटिहरी लेक फेस्टिवल शुरू, सीएम धामी बोले—टिहरी झील बनेगी पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र

टिहरी लेक फेस्टिवल शुरू, सीएम धामी बोले—टिहरी झील बनेगी पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र

इस मौके पर सीएम ने कोटी कालोनी–नई टिहरी रोपवे बनाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने करीब 318 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया.

Text Size:

देहदादून: उत्तराखंड के टिहरी में ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील देश ही नहीं बल्कि दुनिया में पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनेगी.

इस मौके पर सीएम ने कोटी कालोनी–नई टिहरी रोपवे बनाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने करीब 318 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ जल क्रीड़ा और साहसिक खेलों के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यहां कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं.

उन्होंने बताया कि टिहरी क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इनमें टिहरी झील का विकास, रिंग रोड का निर्माण और तिमाड़ गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करना शामिल है.

टिहरी लेक फेस्टिवल 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें एडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन गतिविधियों और लोक संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

share & View comments