scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशनेपाल के राष्ट्रपति पौडेल ने संकट के समाधान के लिए बातचीत की अपील की

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल ने संकट के समाधान के लिए बातचीत की अपील की

Text Size:

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, नौ सितंबर (भाषा) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंगलवार को सभी पक्षों से संयम बरतने और संकट के समाधान के लिए बातचीत की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘देश एक कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है।’

उन्होंने आंदोलनकारी समूह ‘जेन जी’ समेत सभी से शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘चूंकि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए मौजूदा गतिरोध का समाधान निकालने के लिए देश, जनता और लोकतंत्र से प्रेम करने वाले सभी पक्षों के सहयोग की आवश्यकता है।’

सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के बाद ओली के इस्तीफ़े की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके कार्यालय में घुसकर नारे लगाने लगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री ओली ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। प्रदर्शनकारियों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर कब्ज़ा करते और तोड़फोड़ करते देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति कार्यालय की इमारत में भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments