scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमविदेशदक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों ने दो भारतीयों की हत्या की, एक अगवा

दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों ने दो भारतीयों की हत्या की, एक अगवा

Text Size:

नियामी, 19 जुलाई (भाषा) दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।’’

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

दूतावास अपहृत भारतीय की ‘‘सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित’’ करने के लिए भी काम कर रहा है।

मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भाषा Intern नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments