scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमविदेशबढ़ते तनाव के बीच इजराइल में होली-पुरिम का संयुक्त उत्सव रद्द

बढ़ते तनाव के बीच इजराइल में होली-पुरिम का संयुक्त उत्सव रद्द

Text Size:

(हरिन्दर मिश्रा)

यरूशलम, दो मार्च (भाषा) इजराइल के जाफा बंदरगाह पर होने वाला होली-पुरिम संयुक्त उत्सव क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार को होना था।

इंडियन ज्यूइश हेरिटेज सेंटर (आईजेजीसी) के अध्यक्ष रफी भोनकर ने समुदाय के सदस्यों को लिखित संदेश में बताया, ‘‘जाफा बंदरगाह के अधिकारियों ने सूचित किया है कि स्थिति और सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों को देखते हुए इस सप्ताह के लिए निर्धारित पुरिम-होली कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।’’

यह कार्यक्रम आईजेएचसी और कोचिन ज्यूइश हेरिटेज सेंटर द्वारा भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा था।

यह कार्यक्रम हिंदू त्योहार होली और यहूदी त्योहार पुरिम के बीच सांस्कृतिक समानताओं को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया था। दोनों त्योहार साल में करीब एक ही समय में आते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइली संसद में अपने संबोधन के दौरान भी इस समानता का जिक्र किया था।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments