scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशनेपाल के मस्तंग जिले में भारतीय तीर्थयात्री और अमेरिकी पर्यटक की मौत

नेपाल के मस्तंग जिले में भारतीय तीर्थयात्री और अमेरिकी पर्यटक की मौत

Text Size:

काठमांडू, 25 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के उत्तर-पश्चिमी मस्तंग जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक भारतीय महिला और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के 69 वर्षीय शारदा महादेव लगाडे की प्रसिद्ध हिन्दू-बौद्ध तीर्थस्थल मुक्तिनाथ मंदिर से लौटते समय मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि मंदिर में पूजा करने के बाद वह होटल लौटते समय बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में एक अमेरिकी पर्यटक मिलो गोल्सेगर थांगसर ग्रामीण इलाके में अपने होटल के कमरे में बेहोश पाया गया। जब उसे इलाज के लिए जोमसोम अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नहाते समय दम घुटने से उनकी मौत हुई है।

भाषा योगेश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments