scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशश्रीलंका में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद भारतीय नागरिक गिरफ्तार

श्रीलंका में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Text Size:

कोलंबो, 21 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में मंगलवार को 35 वर्षीय एक भारतीय नागरिक के पास से कथित तौर पर एक किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘अदादेराना डॉट एलके’ की खबर के अनुसार, आरोपी को कटुनायका स्थित बांदारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर पकड़ा गया। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

खबर में कहा गया है कि आरोपी के पास से एक किलोग्राम से अधिक ‘कुश’ नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में हुई है।

पुलिस के हवाले से खबर में कहा गया, ‘‘श्रीलंका सीमा शुल्क तथा पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) के संयुक्त अभियान के दौरान संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।’’

पीएनबी मामले की जांच कर रही है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments