scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमविदेशकनाडा में जानलेवा सड़क दुर्घटना में दोषी भारतीय व्यक्ति को निर्वासित किया गया

कनाडा में जानलेवा सड़क दुर्घटना में दोषी भारतीय व्यक्ति को निर्वासित किया गया

Text Size:

ओटावा, 30 जनवरी (भाषा) कनाडा में हुई एक सड़क दुर्घटना में दोषी ठहराए जाने के बाद एक भारतीय व्यक्ति को निर्वासित कर दिया गया। व्यक्ति को वर्ष 2019 में हुई दुर्घटना में दोषी ठहराया गया था जिसमें देश के अल्बर्टा प्रांत में दो महिलाओं की मौत हो गई थी।

मीडिया की एक खबर में कहा गया कि छात्र वीजा पर 2016 में कनाडा पहुंचे विपिनजोत गिल ने 15 जनवरी को देश छोड़ दिया था। देश की एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने निर्वासन आदेश पर रोक लगाने के उसके प्रयासों को इस महीने की शुरुआत में खारिज कर दिया था।

गिल ने अपनी ह्युंडई कार को गति सीमा से दोगुनी रफ्तार से चलाते हुए 18 मई, 2019 को लाल बत्ती पार कर एक टोयोटा कोरोला कार को टक्कर मार दी थी।

कैलगरी हेराल्ड अखबार ने इस महीने की शुरुआत में खबर में बताया था कि दुर्घटना में 31 वर्षीय उज्मा अफजल और उनकी 65 वर्षीय मां बिलक़ीस बेगम की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पंजाब के मूल निवासी गिल को गंभीर अपराध के कारण कनाडा के लिए अस्वीकार्य पाए जाने के बाद छह सितंबर, 2022 को निर्वासन आदेश जारी किया गया था।

गिल को अप्रैल 2023 में दोहरी जान जाने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

भाषा अभिषेक वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments