scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमविदेशसिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल

सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल

Text Size:

सिंगापुर, 18 फरवरी (भाषा) सिंगापुर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को 30 साल के एक भारतीय नागरिक को एक साल की सजा सुनाई गई। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

अदालत ने पिछले साल 11 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के एक मामले में जीवनंदन गोविन्दन को दोषी पाया। टुडे अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अदालत ने दोषी को तीन बार बेंत मारने की भी सजा सुनाई।

न्यायाधीश क्रिस्टोफर गोह ने कहा कि उन्होंने बेंत से मारने की सजा केवल इसलिए नहीं दी कि दोषी ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसलिए भी दी क्योंकि पीड़िता की उम्र बहुत कम है।

अदालत से प्राप्त विवरण के अनुसार, गोविंदन पेशे से इंजीनियर है और पिछले साल 23 फरवरी को उसने नशे की हालत में पीड़िता का पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

भाषा यश शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments