scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमविदेशभारत श्रीलंका ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत श्रीलंका ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

कोलंबो, 29 मार्च (भाषा) भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारत और श्रीलंका ने प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन और हाइब्रिड बिजली परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और श्रीलंका के विदेश मंत्री जी. एल. पेइरिस की उपस्थिति में सोमवार को इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और इनके अनुसार, श्रीलंका में यूनीक डिजिटल आइडेंटिटी योजना लागू करने में भारत उसकी मदद करेगा। इसके अलावा समुद्री राहत-बचाव समन्वय केन्द्र बनाने को लेकर भी सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

उच्चायोग ने बताया, ‘‘जाफना के तीन द्वीपों में हाइब्रिड बिजली परियोजना लागू करने और श्रीलंका में मत्स्य बंदरगाह विकसित करने को लेकर भी सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर हुए।’’

बयान के अनुसार, जयशंकर ने मत्स्य पालन और समुद्री संसाधन मंत्री डगलस देवानंद से भी भेंट की और विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जयशंकर ने सोमवार को सांसद आर. संपनथन के नेतृत्व वाले तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments