scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेशअमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह हैं: अध्ययन

अमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह हैं: अध्ययन

Text Size:

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 21 फरवरी (भाषा) ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ द्वारा किये गये एक नये अध्ययन के अनुसार हिंदू अमेरिका में सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह हैं और इसके बाद यहूदियों का स्थान आता है।

इस अध्ययन में अमेरिका के प्रमुख धार्मिक समुदायों में शैक्षणिक उपलब्धि का अध्ययन किया गया।

वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने कहा कि 2023-24 के ‘रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी’ (आरएलएस) के निष्कर्ष अमेरिका में धर्म और सार्वजनिक जीवन के सबसे व्यापक सर्वेक्षणों में से एक हैं।

गत 19 फरवरी को सार्वजनिक किए गए आरएलएस अध्ययन के अनुसार, दस में से सात हिंदुओं (70 प्रतिशत) और 65 प्रतिशत यहूदियों के पास स्नातक की डिग्री या उससे उच्च शिक्षा डिग्री है; इसकी तुलना में अमेरिका के कुल वयस्कों में यह आंकड़ा 35 प्रतिशत है।

उच्च शिक्षा के औसत से ऊपर के स्तर वाले अन्य धार्मिक समूहों में मुस्लिम, बौद्ध और ईसाई शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 10 में से चार से अधिक वयस्कों के पास कम से कम स्नातक की डिग्री है।

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका की कुल वयस्क आबादी में लगभग 10 में से चार लोगों के पास स्नातक की डिग्री या उच्च डिग्री है, जो धार्मिक समूहों के बीच व्यापक शैक्षणिक अंतर को रेखांकित करता है।

सत्रह जुलाई 2023 से चार मार्च 2024 के बीच आयोजित अमेरिकी वयस्कों के आरएलएस में कुल 36,908 लोगों ने हिस्सा लिया।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments