scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इलाज के लिए ब्रिटेन रवाना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इलाज के लिए ब्रिटेन रवाना

Text Size:

लाहौर, 25 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इलाज के लिए शुक्रवार को लंदन रवाना हो गए। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने यह जानकारी दी।

पीएमएल-एन के सुप्रीमो की यह ब्रिटेन यात्रा चार साल के स्व-निर्वासन के बाद लंदन से पाकिस्तान लौटने के एक साल बाद हो रही है।

पीएमएल-एन के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ (74) कड़ी सुरक्षा के बीच अपने जति उमरा आवास से लाहौर हवाई अड्डा पहुंचे और एक विदेशी एयरलाइन से दुबई होते हुए लंदन रवाना हो गए।

पीएमएल-एन ने कहा, ‘‘वह एक दिन दुबई में रुकेंगे और फिर लंदन रवाना होंगे। हो सकता है कि बाद में वह अमेरिका भी जाएं। ’’

नवाज लंदन में अपने बेटों के साथ समय बिताएंगे और इलाज कराएंगे। समा टीवी के मुताबिक, वहां उनकी कुछ अहम बैठकें भी होने की उम्मीद है।

उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी संभवतः अगले महीने के पहले सप्ताह लंदन की यात्रा करेंगी।

नवाज ब्रिटेन में चार साल के स्व-निर्वासन के बाद अक्टूबर 2023 में स्वदेश लौटे थे।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments