न्यूयॉर्क, 14 सितंबर (भाषा) पूर्व राजनयिक प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति (सीईएससीआर) का अध्यक्ष चुना गया है।
सरन को यह जिम्मेदारी जटिल बहुपक्षीय मुद्दों को संभालने में उनकी व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
सीईएससीआर संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख निकाय है, जिसे सदस्य राष्ट्रों द्वारा आर्थिक और सामाजिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों के क्रियान्वयन की देखरेख का कार्य सौंपा गया है।
सरन ने भारतीय विदेश सेवा में अपने 36 वर्षों के विशिष्ट कार्यकाल में भारत के साथ-साथ एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के जिनेवा स्थित स्थायी मिशन ने कहा कि शीर्ष पद पर सरन का चुनाव वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में नयी दिल्ली के योगदान और नेतृत्व को मान्यता है।
सीईएससीआर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। सरन मार्च 2016 से सितंबर 2018 तक विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के रूप में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुई थीं।
भाषा रवि कांत रवि कांत अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.