scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमविदेशचीन में मिट्टी का विशाल ढेर एक मकान पर गिरने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

चीन में मिट्टी का विशाल ढेर एक मकान पर गिरने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Text Size:

बीजिंग, 25 जुलाई (भाषा) उत्तरी चीन के शांसी प्रांत के एक गांव में मिट्टी का विशाल ढेर एक मकान पर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा शुक्रवार शाम लिनफेन शहर के होंगतोंग काउंटी स्थित हाओयी गांव में हुआ।

आपदा प्रतिक्रिया दल के अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी का विशाल ढेर एक मकान पर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और चिकित्साकर्मियों के दल ने मलबे में फंसे सभी आठ लोगों को बाहर निकाला।

खबर में कहा गया कि इनमें से पांच लोगों की घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments