scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशचीन ने वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

चीन ने वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Text Size:

बीजिंग, 31 जुलाई (भाषा) चीन ने केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति बुधवार को संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में अभी तक किसी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

लिन ने कहा कि भारत स्थित चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी चीनी नागरिक के घायल होने या मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भाषा देवेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments