scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री बस और वैन की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री बस और वैन की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत

Text Size:

कराची, 23 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उथल के पास शुक्रवार को एक यात्री बस और वैन की टक्कर में तीन महिलाओं समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उथल जीरो प्वॉइंट पर राजमार्ग पर हुई इस टक्कर में कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

निरीक्षक आफताब मलिक ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तेज रफ्तार यात्री बस की उथल जीरो प्वॉइंट पर विपरीत दिशा से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इस स्थान पर सड़क घुमावदार है।’’

उन्होंने बताया कि बस ग्वादर से कराची जा रही थी, जबकि वैन कराची से लासबेला की ओर जा रही थी।

मलिक ने बताया कि घायलों को बाहर निकालने और दुर्घटनास्थल को खाली कराने के लिए बचाव अभियान जारी था।

घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments