scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमविदेशनेपाल में बस के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत, आठ घायल

नेपाल में बस के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत, आठ घायल

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 10 फरवरी (भाषा) मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही बस बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में तामाकोशी नदी में गिर गई। यह स्थान काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है।

रामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं।

घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है।

प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments