scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमविदेशपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से 1,000 भारतीय नागरिकों को निकाला गया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से 1,000 भारतीय नागरिकों को निकाला गया

Text Size:

दोहा, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर में फंसे लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को मंगलवार को नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि लाया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी।

दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया।

इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है।

दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है।

दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।”

भाषा प्रशांत आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments