scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमविदेशश्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की मेजबानी की

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की मेजबानी की

Text Size:

कोलंबो, 21 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की।

इस दौरान, उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई जिनके जरिये भारत इस द्वीप राष्ट्र में रामायण से जुड़े स्थानों के विकास में सहयोग कर सकता है।

झा ने यहां ‘इंडिया हाउस’ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उच्चायुक्त संतोष झा ने ‘इंडिया हाउस’ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की। उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण से संबंधित स्थानों के विकास, लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments